ऐतिहासिक विला राउंड भी नप की अनदेखी का शिकार -सेर पर आने कुछ लोग फैला रहें है गंदगी

ऐतिहासिक विला राउंड भी नप की अनदेखी का शिकार  -सेर पर आने कुछ लोग फैला रहें है गंदगी

नाहन, 1 जनवरी :ऐतिहासिक विला राउंड लम्बे अरसे से नगर परिषद की अनदेखी का शिकार का शिकार होकर रह गया है। जिसके चलते यहां सेर पर आने वाले सैंकडों लोगों नियमित साफ सफाई न होने परेशानी का सामना कर रहे है। यहां  सैर पर आने कुछ लोग फैलान गंदगी में लगे है बहुत युवा यहां पार्टी के नाम पर कचरा डाल रहे है। आस पास के रिहायशी लोग यहां अपने घरों से कचरा गिराने से बाज नही आते, कुत्ता घूमाने वाले विला राउंड में जैसे अपना मालिकना हक समझते है। आप उनके कु त्त के मामले कुछ नही कह सकते ऐसे लोग किसी भी समय यहां कुत्ता लेकर आ धमक ते है। नगर परिषद ने आज तक किसी का चालान नही किया। आरोप है किऐसे में यहां लगातार गंदगी बढ़ रही है सैर पर आने वाले लोगों को कहना है कि पिछले कई महीनों से नगर परिषद के कर्मचारी नियमित रूप से साफ  सफाई नहीं कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि बरसात मेंं उगा कांग्रेस ग्रास को सही तरीके से नही उखाड़ा गया है। अभी भी कई जगह कांग्रेस ग्रास सूखा खड़ा जहां लोगों के बैठने के लिए बेंच लगे है। नगर परिषद ने यहां आईपीएच कार्यलय के सामने खोखा लगवा दिया है जिसके चलते गंदगी बढी है। लोगों को कहने की खोखा मालिक यहां खुले में कुछ चुल्हा लगाकर खाना खाना बना रहा है।इसके  अलावा राउंड के अन्य क्षेत्रों में भी नगर परिषद  साफ  सफ ाई रखने में नाकाम रही है।