एनआईटी में जुटेंगे एनसीसी एयर विंग के सैकड़ों कैडेट्स 5 से 14 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा एनुअल ट्रेनिंग कैंप
अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर 30 जून :
हमीरपुर 30 जून। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की एयर विंग का एनुअल ट्रेनिंग कैंप (एटीसी-223) इस बार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में आयोजित किया जाएगा।
कुल्लू स्थित एनसीसी की 1एचपी एयर स्क्वॉड्रन के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर कुनाल शर्मा ने बताया कि 5 से 14 जुलाई तक आयोजित किए जाने वाले इस दस दिवसीय एटीसी में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों कैडेट्स भाग लेंगे। इसमें कैडेट्स को कई महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद और कई अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।




