अखिल भारतीय लोक सेवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रदेश सचिवालय के सांस्कृतिक दल ने पांच पदक झटके

अखिल भारतीय लोक सेवा  सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रदेश सचिवालय के सांस्कृतिक दल  ने  पांच पदक झटके
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक़्स न्यूज लाइन,शिमला --13 फरवरी 

अखिल भारतीय लोक सेवा  सांस्कृतिक प्रतियोगिता, नागपुर से लौटे हिमाचल प्रदेश सचिवालय के सांस्कृतिक दल के सदस्यों के क्लब अध्यक्ष राजेश भारद्वाज एंव टीम मैनेजर श्रीमति मनजीत बंसल, उपसचिव की अगुआई में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  से विशेष भेंट की।

इस अवसर पर टीम द्वारा नागपुर में  आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगितामें पांच पदक जीतने की विशेष उपलब्धि क ी जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया ।

सांस्कृतिक दल के सदस्यों ने इस अवसर पर मुख्यसचिव प्रबोध सक्सेना से भी मुलाकात करके  सचिवालय टीम की अविस्मरणीय उपलब्धि की जानकारी दी। टीम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ड्रामा अंधायुग ने 8 में से 5 पादक प्राप्त किए है।