40 वर्षीय छत्रपाल ने यमुना नदी में लगाई छलांग.. रेस्कयू ऑपरेशन जारी...

40 वर्षीय छत्रपाल ने यमुना नदी में लगाई छलांग.. रेस्कयू ऑपरेशन जारी...

अक्स न्यूज लाइन  नाहन  21 जुलाई  :

पांवटा साहिब में आज एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार नदी में कूदने वाला व्यक्ति नशे का आदी था। पुलिस को मौके पर से चप्पलें व एक लोई भी मिली है। ऐसे में यह आशंका है कि छलांग लगाई गई है।
डीएसपी पांवटा मानवेन्द्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि छत्रपाल पुत्र रवि दत्त  जोकि पांवटा में झुग्गी बस्ती में रहता था  यमुना नदी में कूद गया है ।
पुलिस ने सूचना मिलते ही रेस्कयू ऑपरेशन शुरू कर दिया। गोता खोरों की मदद भी ली जा रही है लेकिन भारी बारिश के चलते यमुना नदी उफान पर है। ऐसे में रेस्कयू ऑपरेशन चलाने में मुश्किल आ रही है।