. नाहन में अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन 11 सितम्बर को राज्यसभा सांसद डा. सिकन्दर होंगे मुख्य अतिथि

. नाहन में अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन 11 सितम्बर को राज्यसभा सांसद डा. सिकन्दर होंगे मुख्य अतिथि

नाहन-8 सितम्बर- भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल, नाहन की ओर से आगामी 11 सितम्बर को नाहन में अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसके मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. सिकन्दर होंगे। यह कार्यक्रम एस.एफ.डी.ए. हाॅल नाहन में प्रातः 10 बजे आयोजित होगा।
विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के हमारे भाइयों और बहनों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर की सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ सभी पात्र लोग उठा रहे हैं।
  उन्होंने कहा कि 11 सितम्बर को नाहन में आयोजित होने वाले इस भाजपा अनूसूचित मोर्चा सम्मेलन में   विभिन्न पंचायतों से कार्यकर्ता भाग लेंगे।