नाहन: उपलब्धि..एसवीएन स्कुल के परिक्षित ने एनडीए में लहराया परचम...

नाहन: उपलब्धि..एसवीएन स्कुल के परिक्षित ने एनडीए में लहराया परचम...

अक्स न्यूज लाइन नाहन 13 दिसम्बर : 
 शहर के विख्यात नीजि शिक्षण संस्थान शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र परिक्षित ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। और एनडीए में स्कूल का परचम लहराया है।

परिक्षित  ने जमा दों की परीक्षा में जिला सिरमौर में विज्ञान के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया ल, जेईई मेंस में 98.53 परसेंट लाए थे ।विद्यालय के अन्य गतिविधियों में भी निरंतर कड़ी मेहनत और प्रयास करता रहा है। इसकी कड़ी मेहनत और परिश्रम से ही आज एनडीए में फ्लाइंग विंग के लिए इसका चयन हुआ है।

परिक्षित की इस।शानदार उपलब्धि से विद्यालय और अपने माता पिता एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। मेघावी छात्र की इस उपलब्धि के पीछे  कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन, तथा विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा दिए गए मार्ग दर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। परिक्षित  के पिता धर्म दत्त, माता  द्वारिका देवी रेणूका क्षेत्र के गांव चाडना के रहने वाले हैं। 


यह सफलता अन्य विद्यार्थीयों के लिए प्रेरणा स्रोत है और यह सिद्ध करती है कि निरन्तर प्रयास एवं आत्म विश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

परिक्षित ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्रिंसिपल कुंदन सिंह ठाकुर एवं सभी अध्यापक और परिवारजन को दिया।