मुख्यमंत्री ने आई.बी. नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि आई.बी. नेगी ने पुलिस में विभिन्न पदों पर बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि वह एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी थे और पुलिस विभाग उनकी अतुलनीय सेवाओं को सदैव याद रखेगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।