शिकार करने गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत,

शिकार करने गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत,

 अक़्स न्यूज लाइन, मंडी -17 दिसंबर
जिला मंडी के तहत ग्राम पंचायत सुनेहत के फेरा में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत  के  मामला  में पुलिस जांच में लगी है। मौत का शिकार हुए व्यक्ति की शिनाख्त 42 साल के  विजय कुमार पुत्र तिलक राज निवासी गांव सलागड़ी मसोट के रूप में हुई। मौत का शिकार हुए विजय के परिवालों ने आरोप लगाया कि विजय की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है।

उधर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार विजय व उसका एक साथी बीती देर शाम को शिकार करने के लिए जंगल गए थे। लेकिन जब देर रात तक विजय घर नहीं पहुंचा तो परिवालों क ो   छानबीन के बाद सुचना मिली  कि विजय को गोली लगी है। जंगल में विजय का शव खाई में पड़ा हुआ था। पुलिस ने विजय के साथी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। 
 पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। जांच जारी है।