नाहन : आवश्यक मरम्मत के लिए 4 अप्रैल को रहेगी विद्युत आपूर्ति बंद

नाहन : आवश्यक मरम्मत के लिए 4 अप्रैल को रहेगी विद्युत आपूर्ति बंद

अक्स न्यूज लाइन नाहन, 3 अप्रैल : 

 विद्युत उप मंडल नाहन-एक के अन्तर्गत 4 अप्रैल 2024 को नाहन क्षेत्र के जरजा, बनोग, नजदीक गायत्री मंदिर, यशवंत विहार, सैन की सेर आदि क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल नाहन-एक ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आवश्यक मुरम्मत और रखरखाव के दृष्टिगत इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह शट-डाउन मौसम खराब होने की स्थिति में रदद किया जा सकता है।