नाहन : रेणूका क्षेत्र में 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट,क़िया लहूलुहान..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 17 जुलाई :
संगड़ाह:रेणुका क्षेत्र के घाटों गांव में 80 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है । जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी रिखीराम शर्मा अपने घर से गांव के मुख्य प्रागण की तरफ जा रहे थे इसी दौरान मंदिर के समीप पहले से मौजूद व्यक्ति इंदर सिंह ने एक बड़ा पत्थर उन पर फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए उसके बाद भी इस व्यक्ति ने उनको फिर मारने की कोशिश की और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया। स्थानीय लोगों ने रिखीराम को संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
रिखी राम ने बताया कि पिछले लंबे समय से इस व्यक्ति द्वारा गांव के कई लोगों को डराया धमकाया जा रहा है और अक्सर मंदिर के रास्ते से आने जाने वाले लोगों को इस व्यक्ति द्वारा मारने धमकियां दी जाती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा बकायदा पुलिस को सूचित किया गया है कि यह व्यक्ति किसी को भी बड़ी हानि पहुंचा सकता है ऐसे में इस व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद देर शाम पुलिस ने मौके का जायजा लिया। आरोपी ने हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



