मुख्यमंत्री ने विधायक की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने विधायक की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

अक़्स न्यूज लाइन,शिमला--13 दिसंबर
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंदर कुमार भुट्टो की माता रत्नी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह 72 वर्ष की थीं।

उनका गत दिवस चण्डीगढ़ में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।