महाराजा अग्रसेन जी की जयंती. 29 अक्टूबर को, गांधी के योगदान को स्मरण किया

महाराजा अग्रसेन जी की जयंती. 29 अक्टूबर को,  गांधी के  योगदान को स्मरण किया

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन, 02 अक्तूबर  
वैश्य सभा नाहन द्वारा गांधी जयंती के मौके  एक विशेष बैठक  आयोजन किया गया। इस उपलक्ष में गांधी जी के भारत की आजादी में उनके योगदान को स्मरण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि लोगों को गांधी जी के बताये गए अहिंसा, स्वदेशी एवं स्वच्छता के मार्ग पर चलने का प्रण लेना चाहिए।

बैठक में हर वर्ष की भांति महाराजा अग्रसेन जी की जयंती 29 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रथम नवरात्र 15 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति पर माल्यार्पण, ध्वजारोपण व हवन प्रात: 8:30 बजे किया जाएगा।

इस वर्ष जयंती पर समाज के प्रतिष्टित व्यक्तियों को एवं अग्र समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। महिला विंग द्वारा रंगोली व बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 29.10.2023 को शाम के समय हिन्दु आश्रम नाहन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।

इस अवसर पर प्रधान विनय कुमार गुप्ता, प्रकाश जैन,योगेश गुप्ता,भूपेश बंसल,राकेश गर्ग,अजय बंसल, शकुन गुप्ता,संजय गर्ग,विपिन जैन,विजय जैन,दर्शन लाल आर्या,दिग्विजय गुप्ता,श्रीमती सरोज बंसल,श्रीमती निति अग्रवाल उपस्थित रहे।