मंडी संसदीय क्षेत्र में 13,113 सर्विस वोटरों सहित 13,77,173 मतदाता पंजीकृत

मंडी संसदीय क्षेत्र में 13,113 सर्विस वोटरों सहित 13,77,173 मतदाता पंजीकृत
अक्स न्यूज लाइन मंडी, 20 मई : 
 रिटर्निंग आफिसर 2-मंडी संसदीय क्षेत्र अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र में 13,113 सर्विस वोटरों सहित 13,77,173 मतदाता पंजीकृत हैं। यहां महिलाओं के मुकाबले पुरुष मतदाताओं की संख्या 7607 ज्यादा है। पुरुष मतदाता जहां 685832 वहीं महिला मतदाता 678225  हैं। इसके अलावा पूरे संसदीय हल्के में 3 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं।
संसदीय क्षेत्र की किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सरकाघाट, नाचन, जोगिंद्रनगर, मंडी और बल्ह विधानसभाओं में महिला वोटर ज्यादा हैं। 233 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं। इनकी संख्या सरकाघाट विस में  सबसे अधिक 26 है जबकि सबसे कम 3 मतदाता सराज विधानसभा में हैं।

13120 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के हैं जिनमें सबसे ज्यादा वोटर 3792 द्रंग विधानसभा में हैं और सबसे कम 863 लाहौल स्पीति में हैं। 47,215 नए मतदाता 18-19 आयु वर्ग में पंजीकृत हुए हैं।इस आयु वर्ग में द्रंग में सबसे ज्यादा 3792 वोटर हैं और सबसे कम 863 लाहौल स्पीति जिला में हैं।  

मंडी संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभाओं में सबसे ज्यादा 1,03,067 वोटर जोगिन्द्रनगर विधानसभा में हैं। यहां पर 49946 पुरुष, 51022 महिला और 2096 सर्विस वोटर है। जबकि 12605 पुरुष, 12668 महिला और 694 मतदाताओं सहित सबसे कम मतदाता 25967 लाहौल-स्पीति विधानसभा में हैं। इसके अलावा भरमौर(एसटी) विधानसभा में 41782 पुरुष, 39159 महिला और 413 सर्विस वोटर सहित 81354 मतदाता, मनाली विधानसभा में 38033 पुरुष 37619 महिला और 222 सर्विस वोटर सहित 75874 मतदाता, कुल्लू विधानसभा में 47035 पुरुष 46199 महिला और 403 सर्विस वोटर सहित 93638 मतदाता, बंजार विधानसभा में 38824 पुरुष 37575 महिला और 233 सर्विस वोटर सहित 76632 मतदाता, आनी (एससी) विधानसभा में 45643 पुरुष 44030 महिला और 225 सर्विस वोटर सहित 89898 मतदाता, किन्नौर  विधानसभा में 29874 पुरुष 30069 महिला और 765 सर्विस वोटर सहित 60708 मतदाता हैं। रामपुर विधानसभा में 40222 पुरुष 38005 महिला और 210 सर्विस वोटर सहित 78437 मतदाता हैं।

मंडी जिला की करसोग(एससी) विधानसभा में 39707 पुरुष 38579 महिला और 231 सर्विस वोटर सहित 78517 मतदाता हैं। सुंदर नगर विधानसभा में 42037 पुरुष 41911 महिला और 656 सर्विस वोटर सहित 84605 मतदाता हैं। नाचन विधानसभा में 44659 पुरुष 45349 महिला और 1047 सर्विस वोटर सहित 91045 मतदाता हैं। सराज विधानसभा में 44344 पुरुष 41643 महिला और 344 सर्विस वोटर सहित 86331 मतदाता हैं। द्रंग विधानसभा में 46999 पुरुष 45580 महिला और 1131 सर्विस वोटर सहित  93710 मतदाता हैं। मंडी विधानसभा में 38081 पुरुष 39932 महिला और 1652 सर्विस वोटर सहित 79665 मतदाता, बल्ह विधानसभा में 40745 पुरुष 42260 महिला और 1306 सर्विस वोटर सहित 84311 मतदाता हैं। सरकाघाट विधानसभा में 45296 पुरुष 46625 महिला और 1495 सर्विस वोटर सहित 93417 मतदाता हैं।