प्रोफेसर हिम चटर्जी की रचना पर तैयार भित्ति चित्र का उद्घाटन किया

प्रोफेसर हिम चटर्जी की रचना पर तैयार भित्ति चित्र का उद्घाटन किया

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 19  नवम्बर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज  ने पुलिस नियंत्रण कक्ष के पास एक आकर्षक भित्ति चित्र का उद्घाटन किया। प्रोफेसर हिम चटर्जी की यह रचना पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार की गई है। इस भित्ति चित्र में राज्य के विभिन्न जिलों की लोक संस्कृति को दर्शाया गया है।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।