प्रमुख सम्पादक गौरव बिष्ट का आकस्मिक निधन. भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया

प्रमुख सम्पादक गौरव बिष्ट का आकस्मिक निधन.  भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया

अक्स न्यूज लाइन शिमला 29 अगस्त : 

हिन्दुस्तान टाईम्स के प्रमुख सम्पादक गौरव बिष्ट के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। 50 वर्षीय गौरव बिष्ट का कल रात हृदयघात के कारण दुखद निधन हुआ है। वे अपने पीछे पत्नी और एक बेटा छोड़ गए हैं। 
 गौरव बिष्ट विलक्षण प्रतिभा के मालिक थे। उन्होनं सदैव निर्भीक होकर समाज से जुड़े सजग मुद्दो को समाचार पत्र के माध्यम से लोगों के बीच प्रस्तुत किया। उन्होनें अपने कौशल से पत्रकारिता जगत को समृद्ध किया। वह पत्रकारिता की बारीकियों को अच्छी तरह से समझते थे। बतौर पत्रकार उन्होनें पत्रकारिता जगत में उल्लेखनीय कार्य किए।

पत्रकारिता जगत के एक बड़े सितारे के अस्त होने से पत्रकारिता जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 राजीव बिन्दल व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा नेताओं ने कहा कि गौरव बिष्ट एक हंसमुख, मिलनसार एवं मधुर स्वभाव के व्यक्ति थे।

उन्होनें शोक संत्पत परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी, डाॅ0 सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, सांसद डाॅ0 राजीव भारद्वाज, कंगना रणौत सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व व कार्यकर्ताओं ने भी गौरव बिष्ट के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।