नाहन: एवीएन स्कुल में पर्यावरण को लेकर आयोजित प्रतियोगिता में नलिनी, अक्षरा, रमन रहे प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान पर..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 11 जून :
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्था पर्यावरण संरक्षण समीति ने स्थानीय ए वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक अंतर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें शहरभर से 10 विद्यालयों ने भाग लिया , पर्यावरण समिति के अध्यक्ष माने जाने पर्यावरणविद शिक्षाविद ,समाजसेवी , डॉ सुरेश जोशी के अनुसार समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक अंतर स्कूल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 10 विद्यालयों ने भाग लिया ,और इस प्रतियोगिता में कॉन्वेंट कार्मल स्कूल की छात्रा नलिनी ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ,
इस भाषण प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर ए वी एन स्कूल की अक्षरा दूसरे स्थान पर रही जबकि पी एम श्री शमशेर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रमन को तीसरा स्थान मिला , सांत्वना पुरस्कार डी ए वी स्कूल की छात्रा भव्या को मिला , डॉ सुरेश जोशी के अनुसार इस भाषण प्रतियोगिता में ए वी एन स्कूल के प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुरेश जोशी ने की , जबकि प्रो अमर सिंह चौहान और श्रीमती प्रतिभा चंदोला बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए ,
निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो रविकांत शर्मा ,प्रो सलोनी सूद और सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी विजय चौहान ने निभाई ,कार्यक्रम का संचालन डॉ श्रीकांत अकेला ने किया ,अपने संबोधन में कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्री के के चन्दोला ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक का भाव अति आवश्यक है और जिस प्रकार पृथ्वी के तापमान में वृद्धि हो रही है वह चिंता का विषय है इसलिए पर्यावरण संरक्षण में सभी को अपना योगदान देना चाहिए ,
मुख्यवक्ता के रूप में अपने संबोधन में पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डॉ सुरेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण की सेवा भी भगवान की पूजा कैक्समैन है और यही हमारे धार्मिक ग्रंथों में भी लिखा है इसलिए हमें प्रकृति के प्रति संवेदना का भाव रखना चाहिए ,कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में बाल विकास संस्था की जिला अध्यक्ष शिक्षाविद श्रीमती निरुपमा जोशी ने विद्यार्थियों की संस्कारित शिक्षा पर बल दिया और उन्हें एक सांस्कृतिक चरित्र के साथ राष्ट्रसेवा से जोड़ने का आह्वान किया ,
इस अवसर पर माने जाने शिक्षाविद समाज सेवी प्रो अमर सिंह चौहान , श्रीमती प्रतिभा चंदोला ,ओंकार जम्वाल प्रेरणा भारद्वाज , के एल पराशर,सीमा वर्मा ,चेतना ,योगी गिरीश ,विनोद शर्मा तुषार ठाकुर ,राजेश जसवाल ,सौरभ गर्ग ,पंकज गुप्ता ,अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे ,









