खाद्यान्नों के परिवहन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
 
                                अक्स न्यूज लाइन शिमला 03 सितम्बर :
अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के 12 थोक गोदामों पर वर्ष 2022 में दो वर्ष हेतु निविदा आमन्त्रित की गई थी, जिसकी अवधि पूर्ण होने के फलस्वरूप इन गोदामों पर खाद्यान्नों के परिवहन/ढुलान कार्य (क्ववत ैजमच क्मसपअमतल) व मजदूरी कार्य (लोडिंग व अनलोडिंग) के लिए ऑनलाईन निविदा आमन्त्रित की गई है, यह निविदा ऑनलाईन पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ीचजमदकमतेण्हवअण्पद पर 24 सितम्बर, 2024 को प्रातः 11 बजे तक भरी जा सकती है।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक भण्डार चिड़गांव, शनान, चैपाल, नेरवा, नारकण्डा, कुपवी, रामपुर व टिक्कर में उनके साथ सम्बद्ध उचित मूल्य की दुकानों तक क्ववत ैजमच क्मसपअमतल के कार्य के लिए निविदा आमन्त्रित की गई है।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक भण्डार नेरवा, चैपाल, ठियोग, भट्ठाकुफर, शनान, ननखड़ी, रोहडू व टिक्कर में मजदूरी कार्य (लोडिंग व अनलोडिंग) के लिए भी निविदा आमन्त्रित की गई है। यह निविदा 24 सितम्बर, 2024 को सांय 3 बजे उनके कार्यालय में खोली जाएगी।
उन्होंने बताया कि उक्त निविदाओं का विवरण गोदामवार संक्षिप्त में उपरोक्त पोर्टल में दिया गया है, उक्त निविदाओं के सम्बध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शिमला के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक व्यक्तिगत रूप से या दूरभाष नम्बर 0177-2657022 पर सम्पर्क कर सकते है।
 
                         aksnewsline
                                    aksnewsline                                





 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                     
            
             
            
             
            
             
            
            