नौकरियां, मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसी : तिलक

नौकरियां, मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसी : तिलक

अक़्स न्यूज़ लाइन, ऊना --07 अप्रैल
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा की सुक्खू भाई ने केवल हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को ठगा है। हिमाचल प्रदेश की 27 लाख महिलाएं अपने आप को केवल मात्र ठगा महसूस कर रही है एम, जब सत्ता में आना था तो 1500 रू प्रति महीने का राग इस सरकार ने गया। पर उसके बाद जब सत्ता में आए तो अभी तक उसको लेकर कुछ भी नहीं किया केवल मात्र जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम इस कांग्रेस की सरकार ने किया है, रोना रोने वाली इस सरकार ने 1 साल में 14000 करोड़ का ऋण ले लिया और अब ठन ठन गोपाल होकर केवल मात्र दोषारोपण का कार्य कर रही है। 

जब कांग्रेस विधानसभा का चुनाव लड़ रही थी तो इनके राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी और प्रदेश के नेता सुक्खू, अग्निहोत्री, सुंदर सिंह, नंद लाल, विक्रमादित्य, राजीव शुक्ला, भागेल, अवस्थी, विनय सभी ने कहा था कि अगर घर पर एक महिला होगी तो हर महीने उनके खाते में 1500 मिलेंगे, दो तो 3000, 3 तो 4500 और 4 तो 6000 मिलेंगे। अब तो इन सभी नेताओं की हवा गुल हो गई है।

कांग्रेस सरकार के समय देवभूमि में महिला सुरक्षा का मुद्दा जैसे ‘गौण’ है। पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में महिला अपराध के आंकड़े बढ़ रहे हैं। साल 2014 में सूबे में दुष्कर्म के 284 मामले दर्ज हुए थे, वहीं 2023 में यह आंकड़ा 344 पहुंच गया। वर्ष 2024 में अब तक यह संख्या 51 है। वर्ष 2014 में महिला अपहरण के 243 मामले दर्ज किए गए थे, 2023 में यह आंकड़ा 344 रहा। इस साल अब तक 56 मामले दर्ज हो चुके हैं। इन आंकड़ों से महिला सुरक्षा को लेकर जो तस्वीर सामने आ रही है, उसे सुखद नहीं कहा जा सकता है। 
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री और उनके नेता हिमाचल प्रदेश में मारधाड़ बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और उनके बयान तो ऐसे होते हैं जैसे अभी दंगे करवा देंगे। हिमाचल प्रदेश के इतिहास ने कभी भी किसी ने इस प्रकार का मुख्यमंत्री नहीं देखा को बोलने से पूर्व सोचता नहीं और बोलने के बाद रुकता है।

नौकरियां, मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसी : तिलक
प्रदेश का युवा ठगा हुआ महसूस कर रहा है, इतना ठगा हुआ कि वह हताश होकर नौकरियों के इंतजार में है, पर कांग्रेस सरकार ने एक भी नौकरी युवाओं को देने का प्रयास नहीं किया है। यहां तक की जो रोजगार के अवसर पूर्व की भाजपा सरकार खोल के गई थी उसको भी बंद कर दिए। 
कांग्रेस के नेताओ ने चुनाव में क्या कहा था "जब हम सत्ता में आएंगे तो प्रदेश की पहली कैबिनेट में एक लाख और 5 साल में 5 लाख नौकरी है देंगे", पर यह सारे वादे तो मुंगेरीलाल की हसीन सपने ही रह गए। ऐसा संभव हुआ ही नहीं और केवल मात्र हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री ने अपने मित्रों को नौकरी दी वह भी बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट पर। एक नौकरी 2.5 लाख प्रति माह पर, वहा री 
ग्रेस सरकार यह कैसी दोस्ती। 
उन्होंने कहा कि खुद तो मुख्यमंत्री ऐसे भाषण दे रहे हैं जैसे वह युवा कांग्रेस के प्रधान हैं, पर युवाओं के बारे में सोच नहीं पा रहे हैं यह एक बहुत बड़ी विडंबना है जो सामने खड़ी हुई है। 

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो वर्तमान कांग्रेस सरकार में बेरोजगारी दर जो की 4.4% चल रही है वह 5% से ऊपर निकल जाएगी और प्रदेश में आउटसोर्स के कर्मचारियों को निकाला जा रहा है और नई भर्तियां हो नहीं रही है।

उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश की प्रगति पर वर्तमान कांग्रेस सरकार ने लगातार प्रहार किए हैं, बल्क ड्रग पार्क जानकी केंद्र ने हिमाचल प्रदेश को दिया था। उसके 100 करोड़ भी वापस भेजने की बात हो रही है, जहां 40000 से अधिक रोजगार मिलना था अब कुछ नहीं मिलेगा, यह है वर्तमान कांग्रेस सरकार का असली चेहरा।