विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: केवल सिंह पठानिया

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है और समाज के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनमानस की समस्याओं का गंभीरता से हल करने तथा प्रदेश के नागरिको को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार सुशासन की सरकार है और लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए अनावश्यक परेशान ना हो इसके लिये व्यवस्था विकसित की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं को हल करवाने के लिए लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर ना लगवाएं। उन्होंने कहा कि विधायक जनता दरबार के आयोजन का मकसद लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का समान विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी क्षेत्रों में एक समान विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए विभागों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।