सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे सचिवालय संभाला मुख्यमंत्री का पदभार

सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे सचिवालय संभाला मुख्यमंत्री का पदभार

 सोमवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सचिव सचिवालय पहुंचे जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उसके बाद वह मुख्यमंत्री कार्यालय गए जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। 
इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित विधायक भी उनके साथ रहे। वही सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री का पदभार संभालने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें एक बहुत बड़ी जिम्मेवारी दी है और सभी वर्गों का ध्यान रखकर कार्य करेंगे। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान जो भी वादे जनता के साथ की है उन्हें पूरा किया जाएगा और जल्द मंत्रिमंडल मनाया जाएगा। जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा।