सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना......बोले भाजपा आईटी सैल की उपज है सेब फेंकने वाले वीडियो...... कहा वायरल वीडियो भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट पर देखा ......

सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना......बोले भाजपा आईटी सैल की उपज है सेब फेंकने वाले वीडियो......  कहा  वायरल वीडियो भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट पर देखा ......

अक्स न्यूज   लाइन ..शिमला  31 जुलाई - 2023
शिमला के रोहड़ू में सेब फैंकने का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू  ने विपक्ष की कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा कि वायरल वीडियो भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट पर देखा है जबकि ज़मीनी हकीकत अलग है।
बागवानों को यह समस्या आ रही है कि कुछ सड़के लैंडस्लाइड के कारण पूरी बह गई है, दूसरे की जमीन पर सारा मलबा गिरा है   लोग सड़क बनाने के लिए जमीन देने में आना कानी कर रहें हैं। 
प्रशासन लोगों के बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है, जैसे ही लोग अपनी जमीन देने के लिए तैयार होते हैं,जल्द बागवानों का सारा सेब निकालने की कोशिश की जाएगी। सरकार बागवानों के हित में दिन रात कार्य कर रही है जबकि भाजपा आपदा में भी राजनीति कर रही है।