विधायक अजय सोलंकी ने 99.5 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया

विधायक अजय सोलंकी  ने  99.5 लाख के विकास कार्यों  का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया

 अक्स न्यूज लाइन, नाहन  06 अप्रैल  :  

नाहन विधानसभा क्षेत्र में  विधायक अजय सोलंकी  द्वारा ग्राम पंचायत रामा धोण मेंग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कुल  99.5 लाख की लागत से विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों सहित क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय सोलंकी  मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याएं भी ध्यानपूर्वक सुनीं और कई मामलों का समाधान तत्काल प्रभाव से करवाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्र के विकास को और गति देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:
₹1,00,000 की राशि महिला मंडल के सशक्तिकरण हेतु घोषित की गई।
₹7,00,000 की लागत से एक नए शेड (छाया स्थल) के निर्माण की घोषणा की गई

इस अवसर पर विधायक सोलंकी  ने कहा विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। मेरा उद्देश्य बिना रुके, बिना दिखावा किए, केवल काम के बल पर नाहन विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। हर पंचायत को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। इन परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा
कार्यक्रम के उपरांत विधायक सोलंकी  ने सांसद  सुरेश कश्यप  के साथ रामा मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया तथा सभी क्षेत्रवासियों को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।