अक्स न्यूज लाइन शिमला 22 अक्टूबर :
भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में संगठन की मजबूती की दृष्टि से 16582 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप दिया है, यह भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का परिचय है। जिस प्रकार से भाजपा के सभी नेताओं ने समन्वय बनाते हुए इन नियुक्तियों को किया है, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का चयन 1 जुलाई 2025 को हुआ और अभी तक 4 महीने में इतने कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपना भाजपा की शक्ति का प्रदर्शनहै।
अगर हम विभिन्न स्तरों की बात करें तो प्रदेश कार्यसमिति में भाजपा ने 200 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप और इसी प्रकार 7 में से 6 मोर्चों का गठन करते हुए 253 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप जा चुका है, इसका मतलब प्रदेश में कुल मिलाकर 453 नियुक्तियां हो चुकी है। वर्तमान में अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन नहीं हुआ है।
जिला स्तर का अगर विश्लेषण किया जाए तो जिला स्तरीय कार्यसमितियां जहां भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले हैं उसमें 1222 नियुक्तियां हो चुकी है और 6 मोर्चों में 3060 नियुक्तियां भाजपा कर चुकी है। यानी जिला स्तर पर 4282 नियुक्तियां हो चुकी है। इस वर्ष भाजपा ने मंडलों का विस्तार भी किया था जहां पहले हिमाचल प्रदेश में 74 मंडल थे अब 171 है, यहां पर मंडल कार्यसमितियो में 10821 नियुक्तियां हुई है और अगर मोर्चों की बात करें तो अभी तक मोर्चों के सभी अध्यक्षों का चयन हो गया है जिनकी संख्या 1026 है।
दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी अभी तक अपने प्रदेश अध्यक्ष का चयन नहीं कर पाई है, अनेकों बार कांग्रेस पार्टी के नेता आपस में बैठ चुके हैं पर अभी तक समन्वय नहीं बन पाया। प्रदेश प्रभारी द्वारा भी कांग्रेस पार्टी में समन्वय बनाने का प्रयास किया गया पर ऐसा नहीं हो पाया, तो अभी तक यह कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष प्रतीक्षा में है।
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के लिए विभिन्न नाम चल रहे हैं पर केंद्र और प्रदेश से उसे पर मोहर नहीं लग पाई है। नगर इकाइयों के चुनाव समीप आ रहे हैं भले प्रदेश की सरकार उसको टालने का प्रयास कर रही है, पर देखा जाए तो भाजपा और कांग्रेस की तुलना में भाजपा का संगठनात्मक घट जोड़ कांग्रेस से कई अधिक है।
बॉक्स
भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है, यहां प्रत्येक व्यक्ति को दायित्व सोच समझकर और आपस में बातचीत करके सौंपा जाता है। काम करने वाले व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाती है और आने वाले समय में कार्यकर्ता निर्माण को लेकर पार्टी कार्य करती है। - संजीव कटवाल भाजपा प्रदेश महामंत्री