रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आ पूर्ति
अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 07 मई :
सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-।। ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 08 मई को रौड़ा अनुभाग में बिजली की लाईनों की आवश्यक मरम्मत, पेडों की कांट-छांट व जीओ स्वीच के पार्ट बदले के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र एचआरटीसी वर्कशाॅप, निहाल गांव तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।








