संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति ने नाहन में की प्रेस वार्ता, 20 में को होने जा रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर हुई चर्चा,

संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति ने नाहन में की प्रेस वार्ता, 20 में को होने जा रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर हुई चर्चा,

अक्स न्यूज लाइन नाहन 26 अप्रैल : 


20 मई को होने जा रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर देश प्रदेश और जिला स्तर पर हजारों मजदूर इकट्ठा होंगे। मामले को लेकर आज संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को संबोधित किया जिसमें सीटू, इंटेक, एटक और अन्य फेडरेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। 


 मीडिया से बात करते हुए सीटू के जिला महासचिव आशीष कुमार ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार वर्ष 2014 में देश में गरीबी को खत्म करने और समान कार्य का समान वेतन देने के वादे के साथ सत्ता में आई थी । मगर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2014 से लेकर अभी तक मोदी सरकार ने देश के सबसे कमजोर वर्ग जिसमें मजदूर और किसान वर्ग पर हमला करने की कोशिश की है। जिसमें तीन कृषि कानून लाकर किसानों की कमर तोड़ने का कार्य किया गया और 44 श्रम कानून को खत्म करके चार लेबर कोर्ट में तब्दील कर मजदूर वर्ग पर हमला किया है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि 44 श्रम कानून को समाप्त कर दिया जाएगा तो मजदूरों के अधिकतर अधिकार समाप्त हो जाएंगे और इससे पूंजीपत्तियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में आगामी 20 मई को देशव्यापी हड़ताल होगी जिसमें देश प्रदेश और जिला स्तर पर हजारों की संख्या में मजदूर शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।


वही एचआरटीसी नाहन की ओर से पहुंचे इंटक नेता नासिर मोहम्मद ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा लागू किए जा रहे चार लेबर कोड से एचआरटीसी में कार्यरत कर्मचारियों के भविष्य पर भी बुरा असर पड़ेगा इसलिए 20 मई को होने जा रही इसके खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल में एचआरटीसी कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा।