नाहन: उपमा धीमान- प्रदीप सहोत्रा ने ली अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पद एंव गोपनीयता की शपथ... अध्यक्षा बोली सियासत से ऊपर उठकर होगा विकास..

नाहन: उपमा धीमान- प्रदीप सहोत्रा ने ली अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के  पद एंव  गोपनीयता की शपथ... अध्यक्षा बोली सियासत से ऊपर उठकर होगा विकास..
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 जुलाई :

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान शहर के सभी वार्डों के पार्षद और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेशपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष उपमा धीमान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर परिषद के सभी 13 वार्डों का बिना किसी भेदभाव के समान विकास करना होगी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी पार्षदों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा, ताकि शहर के लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें

शपथ समारोह के दौरान मौजूद स्थानीय कांग्रेस  विधायक अजय सोलंकी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का कार्यकाल शुरू होने पर बधाई दी साथ ही उम्मीद जताई कि शहर के विकास के लिए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि काम करेंगे उन्होंने कहा इस शहर के विकास के लिए बजट की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले नाहन शहर में स्वच्छता और आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद के चुने प्रतिनिधि काम करें क्योंकि लोग लंबे समय से इन समस्याओं से जूझ रहे हैं