नाहन: जैतक निवासी 62 साल की महिला लाजवंती ने खेत में लगाया फंदा..

नाहन: जैतक निवासी 62 साल की महिला लाजवंती ने खेत में लगाया फंदा..

अक्स न्यूज लाइन नाहन  16 नवंबर : 
नाहन ब्लॉक तहत आने वाले गांव के तहत आने वाले जमटा क्षेत्र के जैतक गांव की निवासी  एक 62 साल की  महिला खेत में फंदा लगा लिया। फंदे पर लटकी महिला की पहचान लाजवंती के रूप में हुई है। जोकि खेत में एक पेड पर लटकी हुई थी। 

घटना के बाद महिला के परिवार वाले तुरंत उसको  मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

डीएसपी हैडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने बताया कि जानकारी के अनुसार लाजवंती पत्नी रमेश चंद, निवासी ग्राम जैतक, नजदीक जमटा अपने में खेत में फंदा के बाद बेहोश मिली। डीएसपी ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया है,मामले में जांच जारी है।