नाहन: पॉलिटेक्निक कॉलेज के आधा दर्जन छात्रों के खिलाफ एफआइआर दर्ज ..एक अन्य छात्र के साथ की मारपीट..

नाहन: पॉलिटेक्निक कॉलेज के आधा दर्जन छात्रों के खिलाफ एफआइआर दर्ज ..एक अन्य छात्र के साथ की मारपीट..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 06 जून :
पांवटा के पॉलटेक्निक कालेज के आधा दर्जन छात्रों द्वारा इसी कॉलेज के एक अन्य छात्र के साथ मारपीट,गाली गलौज करने व जान से मार देने की धमकी के मामले पुलिस ने मिली शिकायत के अनुसार आरोपी छात्रों एफआईआर दर्ज कर ली है।

जिले के एसपी के एनएस नेगी ने बताया कि कॉलेज के छात्र  विशाल कुमार पुत्र श्री दिना नाथ गाँव धाड़त, डा0 मझवाड़, तह0 घुमारवी, जिला बिलासपुर हि0प्र0 ने पुलिस थाना माजरा मे शिकायत दर्ज कारवाई कि दिनांक 23/05/2026 को धौलाकुआं पर कुछ छात्रों/ व्यक्तियों द्वारा इसके साथ मारपीट व गाली-गलौच की तथा जान से मारने की धमकी दी तथा मानसिक रुप से प्रताडित किया गया है। 

एसपी ने बताया कि इस के अलावा आरोपियो में अंकुश,कृष चौधरी, कर्ण, मोहित, आयुष शर्मा व  अथर्व शामिल थे।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने  जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि यदि मैने इस घटना की शिकायत किसी को या उनके विरुद्व कोई कार्यवाही करने का प्रयास किया तो इसे जान से मार देगें । 

आरोपियों  के खिलाफ माजरा पुलिस स्टेशन मामला दर्ज कर किया गया है,जांच जारी है।