हिमाचल सतत पर्वतीय विकास को अपनाएगाः केवल सिंह पठानिया

उन्होंने हिमाचल में पंचायतों और खंड स्तर की संस्थाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे विकास में तेजी आएगी, प्रशासन तंत्र अधिक उत्तरदायी और मजबूत बनेगा।
नॉर्वे की सुरंग निर्माण तकनीक, इलेक्ट्रिक वाहनों और कचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में प्रगति का उल्लेख करते हुए पठानिया ने कहा कि हिमाचल इन क्षेत्रों में वैज्ञानिक योजना और सार्वजनिक-निजी साझेदारी को अपनाकर लाभ उठा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सतत पर्यटन की दिशा में आगे बढ़ेगा और नॉर्वे के वर्ष भर चलने वाले ईको-टूरिज्म मॉडल का अध्ययन कर इसे अपनाएगा।
श्री पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार दीर्घकालिक दृष्टिकोण, हरित विकास नीतियों और जन-केंद्रित शासन के माध्यम से प्रदेश को एक समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने के लिए कार्य करेगी।
भारतीय मूल के नॉर्वेजियन संसद सदस्य हिमांशु गुलाटी इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक के साथ उपस्थित रहे।