खराब मौसम :उपराष्ट्रपति का शिमला दौरा टला..अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे
अक्स न्यूज लाइन शिमला 09 जुलाई :
उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), शिमला, हिमाचल प्रदेश में वंदे मातरम् की यात्रा पर स्थायी प्रदर्शनी और "सरदार पटेल का विजन: अखंडता, एकजुटता और संघवाद" विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का वर्चुअल तौर पर उद्घाटन करेंगे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को संबोधित करेंगे।
उपराष्ट्रपति मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रदर्शनी और संगोष्ठी का उद्घाटन करने वाले थे। हालांकि, मौसम की खराब स्थिति के कारण वे शिमला की यात्रा नहीं कर पाएंगे और इसके बजाय वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन सत्र की शोभा बढ़ाएंगे।



