शाहपुर का सेवक बनकर करूंगा जनता के कार्य: केवल पठानिया

शाहपुर का सेवक बनकर करूंगा जनता के कार्य: केवल पठानिया
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज   लाइन .. धर्मशाला, 20  नवम्बर
 

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकासात्मक कार्यों के साथ-साथ लोगों को घर द्वार पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पंचायत ठारु के गाँव टुंडु में जनता को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। विधायक बनने के पश्चात पहली दफा ठारु पहुंचने पर लोगों ने केवल सिंह पठानिया का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। केवल सिंह पठानिया ने अप्रतिम विजय के लिए स्थानीय लोगों का अभिवादन करते हुए अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की।
 

उन्होंने कहा कि शाहपुर की जनता ने अपने सेवक को चुनकर विधानसभा भेजा है और एक निष्ठावान सेवक के रूप में वे दिन-रात क्षेत्र की भलाई और कल्याण के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने इस दौरान टुंडु गांव की जनता की मांगों पर मोहर लगाकर उन्हें पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ललेटा ओर टुंडु के गाँवो के लिए सड़क के साथ दो पुल बना कर इन्हें जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि ललेटा - बनु महादेव सड़क को भी जल्द बनाया जाएगा।
केंद्र सरकार पर बोला हमला

विधायक पठानिया ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज केंद्र की जन विरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व की केंद्र की कांग्रेस सरकार ने गांव की जनता को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मनरेगा की शुरुआत की थी। लेकिन आज की केंद्र सरकार ने मनरेगा में बजट कटौती करके उसे अपंग बना दिया है।
यह रहे उपस्थित

इस मौके पर ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष काँगड़ा नागेश्वर मनकोटिया, उप प्रधान सुरिन्दर ठाकुर, रोशन लाल जम्वाल, करनैल गुलेरिया, बलदेव सिंह, रणधीर सिंह गुलेरिया, विशाल जम्वाल, महिंदर सिंह, परसराम शर्मा, विजय ठाकुर, वीर सिंह, जोगिंदर सिंह, संजीव कपुर, आशीष राणा, पंकज कुमार, महिला मंडल प्रधान उषा गुलेरिया, मीनाक्षी देवी, कर्ण सिंह रिटायर प्रिंसीपल नागदेव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।