नाहन: वाहन की ली तालाशी, 3.55ग्राम चिट्टा पकड़ा, राजगढ़ में धरा आरोपी..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 21 जुलाई :
राजगढ़ के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी के जरिये ले जाया जा रहा 3.55 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ
एफआईआर दर्ज की गई है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सेल राजगढ़ पुलिस की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3.55 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस टीम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि गाडी न0 HP 09B 2950 जिसे कमल निवासी गांव पड़गैया, डाकघर चनैर, तहसील ठियोग, जिला शिमला जो की गिरीपुल से नेरीपुल की तरफ गाड़ी उपरोक्त में चिट्टा की खेप लेकर आ रहा है ।
नेगी ने बताया कि जिसके पास भारी मात्रा मे स्मैक/हैरोईन हो सकती है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 3.55 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा ब
बरामद किया गया ।
आरोपी कमल के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।



