UWW एशिया ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम रवाना; चेयरमैन सांसद सिकंदर कुमार ने दी शुभकामनाएं
अक्स न्यूज लाइन शिमला 02 जून :
वियतनाम के दा नांग शहर में आगामी 4 से 6 जून तक आयोजित होने जा रही UWW एशिया और ओशिनिया ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय ग्रैपलिंग टीम पूरी तरह तैयार है। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय ग्रैपलिंग संघ (GFI) के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने भारतीय दल को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सांसद सिकंदर कुमार ने प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों, रेफरी और टीम अधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने बेहतरीन कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे और तिरंगे का मान बढ़ाकर देश का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस बार की भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश के लिए एक बहुत बड़ा और हर्ष का विषय है कि प्रदेश के तीन होनहार खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबले के बाद भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की है, जो वियतनाम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे! हिमाचल प्रदेश के इन तीन खिलाड़ियों के चयन से न केवल उनके गृह जिलों में बल्कि पूरे प्रदेश के खेल जगत में खुशी की लहर है। भारतीय ग्रैपलिंग संघ (GFI) और खेल प्रेमियों को पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम वियतनाम की धरती पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ढेर सारे पदक अपने नाम करेगी।









