नाहन: सड़क हादसों में 2 मरे, 1 घायल, पुलिस जांच में जुटी..

Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

जिला सिरमौर में बीती रात दो अलग अलग सडक हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 1 गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है जांच जारी है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि बीती रात रॉयल रेडिएंस रिसॉर्ट भारापुर में मैनेजर परीक्षित शर्मा पुत्र भारापुर से वापस आ रहे थे। धौलाकुआं PNB बैंक के पास पहुंचे तो उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा।

एसपी ने बताया कि  उन्होंने तुरंत अपनी कार साइड में लगाई और मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति सड़क पर उल्टा पड़ा था। सूचना मिलते ही थाना माजरा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर पाया गया कि किसी अज्ञात वाहन ने उक्त व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। 

एसपी ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाही व गफलत से वाहन चलाने के कारण होना पाया गया है।इस संबंध में थाना माजरा में धारा 281, 106 BNS व धारा 187 MV Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है।

एसपी ने बताया कि एक अन्य हादसे को लेकर केदार सिंह पुत्र थुम्बड़ू राम, निवासी गांव व डा0 बड़ोल, तह0 संगड़ाह,  ने थाना संगड़ाह में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी ऑल्टो कार नं0 HP71A-7649 को दिनांक 05-05-2026 की शाम उनके भतीजे विरेन्द्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह घर जामना जाने के लिए ले गया था। कार में उनके गांव जामना का जगदीश भी सवार था। रात करीब 3:30 बजे विरेन्द्र सिंह ने फोन पर सूचना दी कि हरिपुरधार से रोनहाट रोड पर शालना मोड़ के पास करीब 1 किलोमीटर आगे उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। 

सूचना पर केदार सिंह अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि कार नं0 HP71A-7649 सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी थी। 

कार में चालक विरेन्द्र सिंह जख्मी हालत में मिला, जबकि साथ बैठे जगदीश पुत्र रामसा राम, निवासी गांव जामना डा0 बड़ोल, तह0 संगड़ाह, उम्र 26 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। 

नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा चालक विरेन्द्र सिंह द्वारा वाहन को तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाने के कारण होना पाया गया है। इस संबंध में थाना संगड़ाह में धारा 281, 125A, 106 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जिला सिरमौर में बीती रात दो अलग अलग सडक हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 1 गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है जांच जारी है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि बीती रात रॉयल रेडिएंस रिसॉर्ट भारापुर में मैनेजर परीक्षित शर्मा पुत्र भारापुर से वापस आ रहे थे। धौलाकुआं PNB बैंक के पास पहुंचे तो उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा।

एसपी ने बताया कि  उन्होंने तुरंत अपनी कार साइड में लगाई और मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति सड़क पर उल्टा पड़ा था। सूचना मिलते ही थाना माजरा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर पाया गया कि किसी अज्ञात वाहन ने उक्त व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। 

एसपी ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाही व गफलत से वाहन चलाने के कारण होना पाया गया है।इस संबंध में थाना माजरा में धारा 281, 106 BNS व धारा 187 MV Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है।

एसपी ने बताया कि एक अन्य हादसे को लेकर केदार सिंह पुत्र थुम्बड़ू राम, निवासी गांव व डा0 बड़ोल, तह0 संगड़ाह,  ने थाना संगड़ाह में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी ऑल्टो कार नं0 HP71A-7649 को दिनांक 05-05-2026 की शाम उनके भतीजे विरेन्द्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह घर जामना जाने के लिए ले गया था। कार में उनके गांव जामना का जगदीश भी सवार था।

रात करीब 3:30 बजे विरेन्द्र सिंह ने फोन पर सूचना दी कि हरिपुरधार से रोनहाट रोड पर शालना मोड़ के पास करीब 1 किलोमीटर आगे उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। 