22 साल के अनुराग की नाहन में मौत: पुलिस ने जांच में जुटी,शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा...

22 साल के अनुराग की नाहन में मौत: पुलिस ने जांच में जुटी,शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा...

अक्स न्यूज लाइन नाहन  19 अक्तूबर  :  

पांवटा ब्लॉक के गांव भोगरिया निवासी  22 वर्षीय अनुराग पुत्र बजिन्दर सिंह की नाहन में  मौत हो गई।अनुराग मोहल्ला ढाबों की बावड़ी के नजदीक पड़ा मिला था।

मामले के संज्ञान में आने के बाद जिले के एएसपी योगेश रोल्टा ने मौके का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मृतक युवक नशे के आदि बताया जा रहा है। मौत के वास्तविक  कारणो का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि  मृतक युवक के परिजनों के अनुरोध करने अनुराग को अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार अनुराग अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ चुका था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।