नव भारत युवा संघ द्वारा शहर में निकली राम यात्रा......

नव भारत युवा संघ द्वारा  शहर में निकली राम यात्रा......

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन -- 21 जनवरी 
 

नवभारत युवा संघ द्वारा आज ऐतिहासिक शहर नाहन में राम यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्रतिष्ठा के मद्देनजर हिमाचल में माहौल राममय में बना हुआ है।

नाहन शहर के ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर से शुरू हुई रामयात्रा नाहन शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए ऐतिहासिक और रघुनाथ मंदिर पहुंची जहां यात्रा के समापन पर विशाल भंडारा भी आयोजित हुआ।

नवभारत युवा संघ के संस्थापक भावन शर्मा ने बताया कि धर्म नगरी अयोध्या में  रामलाल की प्रतिष्ठा के मद्देनजर नजर इस यात्रा का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के लंबे इंतजार के बाद राममंदिर बना है जो सनातनियों और देशवासियों के लिए एक खुशी का अवसर है।

उन्होंने कहा कि भगवान राम का अपनी जन्म भूमि में विराजमान होना बहुत खुशी का पल है उन्होंने कहा की यात्रा को लेकर नाहन शहर में भी बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है।