त्रिलोकपुर में संगठन एकल विद्यालय अभियान  द्वारा निकाली गयी प्रभात फेरी 

त्रिलोकपुर में संगठन एकल विद्यालय अभियान  द्वारा निकाली गयी प्रभात फेरी 

अक्स न्यूज लाइन नाहन 6 जून :

संगठन एकल विद्यालय अभियान के गतिविधि विभाग  द्वारा जिला सिरमौर त्रिलोकपुर में राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर प्रभात फेरी शोभा यात्रा भी निकल गई। गंगा दशहरा गंगा पूजन भी किया गया, समाज में पर्यावरण के लिए पेड़ पौधे का होना कितना जरूरी है हमारी सांसों के लिए पानी के लिए शुद्ध हवा वातावरण के लिए, यह संदेश प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा के माध्यम से समाज के लोगों को समाज को दिया गया और लगभग 60 70 पौधा रोपण भी किया गया और गंगा पूजन भी किया गया। इस उपलक्ष पर एकल विद्यालय अभियान के लगभग दो ढाई सौ कार्यकर्ताओं ने इस प्रभात फेरी शोभा यात्रा में भाग लिया।

केंद्र से गतिविधि विभाग की प्रशिक्षण प्रमुख नीरज ठाकुर, केंद्रीय टोली के राघवेंद्र सिंह सैनी , राजसिंह प्रभाग प्रमुख सुनील ठाकुर , प्रभाग गतिविधि प्रमुख कृष्ण  प्रभाग टोली के कार्यकर्ता संभाग प्रमुख अजय गजटा भाग प्रमुख दिनेश, भाग सिरमौर के रणदीप शर्मा खाजटा  बताया गया कि पूरे देश में लगभग एक लाख गांव में कल विद्यालय अभियान कार्य करता है और गतिविधि विभाग की माध्यम से हर गांव में पर्यावरण की इसी तरह से प्रभात फेरी शोभा यात्रा समाज को पर्यावरण को बचाने का संदेश गंगा पानी बचाने का संदेश गंगा दशहरा गंगा पूजन क्या जाएगा और लगभग 1 महीने तक यह कार्यक्रम पूरे देश के हर नगर ग्राम लेवल में किया जाएगा। जिसमें पौधारोपण पर्यावरण को बचाना है पानी को बचाना है गंगा पूजन गंगा दशहरा भी मानना है इस तरह का कार्यक्रम लगभग 1 महीने तक चला रहेगा। भाग सिरमौर  के छ अंचल अटाल, चौपाल, शिलाई, श्री रेणुका जी, राजगढ़, सोलन, के लगभग 1500  गांव में इस तरह के कार्यक्रम को किया गया। और निरंतर आगे भी यह कार्यक्रम चलता रहेगा।

ऐसा गतिविधि विभाग, भाग गतिविधि प्रमुख रणदीप शर्मा खाजटा ने बताया, कि हम एकल विद्यालय अभियान के हर गांव तक संपर्क गांव में भी पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा गंगा पूजन कार्यक्रम करते रहेंगे। भाग सिरमौर में यह कार्यक्रम संयुक्त तौर से जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर में मनाया गया। जिसमें पश्चिम उत्तर प्रभाग P6 के सभी अभियान प्रमुख, कार्यालय प्रमुख, उत्तर क्षेत्र प्रभाग और केंद्र के कार्यकर्ता उपस्थित है।