नाहन: एसडीएम अदालत की बड़ी कारवाई, कुत्तों को लेकर डॉ मोनिषा अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी, 10 मार्च को तलब किया..

नाहन: एसडीएम अदालत की बड़ी कारवाई, कुत्तों को लेकर डॉ मोनिषा अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी, 10 मार्च को तलब किया..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 20 फरवरी :     

 एसडीएम नाहन राजीव संख्यान की अदालत ने कुत्तों को लेकर सचिन बिन्द्रा बनाम मोनिषा अग्रवाल मामले में बड़ी कारवाई करते हुए पूर्व में अदालत के फैसले की अवमानना करने बाद मोनिषा अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस थमाया है।
 फरवरी को जारी इस नोटिस में उन्हें 10 मार्च को अदालत में पेश होकर ऐफिडेविट के साथ लिखित स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए गए है। आपको कारण बताने के लिए कहा जाता है: क्यों न यह अदालत 26.08.2025 और पहले के आदेशों के वैध आदेशों की जानबूझकर अवमानना के लिए धारा 223 बीएनएस, 2023 के तहत खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे।

 कारण बताओ नोटिस में साफ किया गया है कि अगर तय तारीख को अदालत में पेश नही हुए और इस नोटिस का लिखित सन्तोष जनक जवाब नही मिला तो, यह अदालत बिना किसी पूर्व सूचना के एसएचओ पुलिस स्टेशन नाहन को बीएनएसएस की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी करेगी।

 गौरतलब है कि एसडीएम अदालत के 26.08.2025 के उस ऑर्डर को नाहन में सिरमौर के अपर डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज के सामने चुनौती दी गई थी। लेकिन रिवीजन पिटीशन खारिज कर दी गई थी। जिसके बाद एसडीएम कोर्ट का ऑर्डर कन्फर्म औऱ फाइनल हो गया है।

एसडीएम कोर्ट नेअपने फैसले में  26.08.2025 को सेक्शन 157 BNSS, 2023 के तहत एक फाइनल ऑर्डर पास किया, जिससे सेक्शन 152 BNSS के तहत शुरू निर्देश दिए गए थे

अपने घर  से तय संख्या से ज़्यादा कुत्तों को हटा दें;पब्लिक जगहों और घरों की सड़कों पर आवारा कुत्तों को खाना खिलाना बंद करें;कुत्तों की ऐसी परेशानी को जारी रहने से रोकें जिससे लोगों की सेफ्टी, हाइजीन और शांति से रहने की ज़िंदगी पर असर पड़े।