कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद चौधरी को दिखाया बाहर का रास्ता - जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष आशिक अली पर भी हुई निष्कासन की कारवाई

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद चौधरी को दिखाया बाहर का रास्ता  - जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष आशिक अली पर भी हुई निष्कासन की कारवाई

- दोनों पदाधिकारियों को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित 
नाहन,24 जनवरी प्रदेश की सत्ता पर कब्जा करने के बाद भी पार्टी में अंदरखाते आपसी रार थमने का नाम नही ने रही है। इसी कड़ी में हाल ही में विधानसभा में चुनाव में नाहन हल्के में भीतराघात करके पार्टी भाजपा का साथ देने के  आरोप लगाकर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद चौधरी व जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष आशिक अली पर निष्कासन की कारवाई करते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दोनों पदाधिकारियों को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित कयिा है।

नाहन क्षेत्र में दस साल बाद चुनावी समर जीतने भी कांग्रेस में घमासान जारी है और गुटबाजी थमने का नाम नही ले पा रही है। अल्पसंख्यक समुदाय के इन दोनों नेताओं पर कारवाई का फैसला कांग्रेस कमेटी नाहन मंडल के अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक में लिया गया।

ज्ञान चंद चौधरी ने जारी एक बयान में बताया कि  जिसमें नवंबर 2022 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव पर चर्चा में इकबाल मोहम्मद चौधरी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं आशिक अली कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर की चुचुनाव के दौरान भीतराघात वाली कार्यशैली पर विचार विमर्श हुआ। ज्ञान चंद चौधरी ने आरोप लगाया कि दोनों कांग्रेसी पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ  विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया एवं भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में गुप्त बैठकें  बुलाई गई। ज्ञान चंद चौधरी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करते हुए पार्टी के परंपरागत वोटरों को विभाजित करने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय से आजाद उम्मीदवार खड़ा करने की साजिश की है।  दोनों पदाधिकारियों ने यह सब  भाजपा के इशारे पर किया।

ज्ञान चंद चौधरी कहा कि कार्यकारिणी ने विस्तृत विचार-विमर्श बाद दोनों पदाधिकारियों इकबाल मोहम्मद चौधरी व  आशिक अली को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित क र दिया गया है। बैठक में नासिर रावत, बाबूराम, राकेश गर्ग, अशोक सैनी, ज्ञानचंद, जय सिंह ,सोहन राजपूत संजय चौधरी, अनुज अग्रवाल, ओम लाल गुरदयाल पवार,राम प्रदीप ठाकुर, निखिल कुमार, मानसिंह, हरिकेश, कुलदीप धीमान, पालम सिंह, नरेंद्र तोमर, हरप्रीत कौर, शाकिर खान, अमजद खान, महबूब अली,आशीष सैनी, गुलफान, संजय सुयाल, प्रदीप ,चौधरी राम, ठाकुर सुरेंद्र ठाकुर ईश्वर सिंह आदि सदस्यों ने भाग लिया।